
पकड़े गये अपराधी से एक देसी कट्टा बरामद
संवाददाता
जमशेदपुरः कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लाक नम्बर 4 से रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या की योजना बनाते एक युवक को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य युवक फरार हो गया. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को रात्री 10 बजे कदमा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस द्वारा छापमारी की गयी. छापामारी के दौरान मोहित सिंह देसी कट्टा समेत पुलिस के गिरफ्त में आ गया जबकि उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरेपी को जेल भेज दिया गया, जबकि फरार आरेपी की तलाश के लिए छापमारी की जा रही है.



