
जमशेदपुर।


जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दयाल मार्केट सुकन्या मेडिकल स्टोर के सामने मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब 5 बजे एक साइकिल सवार एवं बाइक सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे साइकिल सवार एईसीएस के आठवि के छात्र लचछू और बाइक सवार यूसिल कर्मी धिरोल निवाशी जयंत गोप गंभीर रूप से घायल हो गए एवं साइकिल एवं मोटरसाइकिल भी बुरु तरह छतिग्रस्त हो गया स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना थाना को दी थाना प्रभारी अविलंब घटना स्थल पहुंचे तब तक स्थानीय लोगो ने दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया , थाना प्रभारी ने साइकिल एवं बाइक को जब्त कर थाना ले गए एवं अस्पताल जाकर जरूरी कारवाई पूरी किया ।बाइक का नंबर होंडा साइन जेएच05एयू-5067 है ।

