
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के अध्यक्ष ललित दास कल बुधवार को ‘स्कूल ऑफ होप’, बिष्टुपुर में स्कूल के विशेष बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनायेंगे। ललित दास ‘लोक समर्पण’ परिवार के सदस्यों के साथ ‘स्कूल ऑफ होप’ पहुंचेंगे। श्री दास बच्चों के साथ केक काटेंगे और उपहार के रूप में उनके बीच स्कूल बैग, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, कटर, इरेजर और स्केल आदि का वितरण करेंगे। बच्चों के लिए विशेष नाश्ते का भी प्रबंध किया गया है। श्री दास ने कहा कि ‘लोक समर्पण’ के आदर्शों के अनुरूप मैं अपने जन्मदिन को सामाजिक कार्य के साथ जोड़ इसे उद्देश्यपूर्ण तरीके से मनाना चाहता हूं।


इस अवसर पर ‘लोक समर्पण’ परिवार के सदस्य नीरज कैवर्त, देव कैवर्त, बन्नी, श्री ज्ञान सिंह, प्रदीप दुबे, संजीव नायक, दीपक सिंह और रुपेश साहू आदि उपस्थित रहेंगे।

