
जमशेदपुर।


तृणमूल कॉग्रेस नें पूर्वी सिहभूम जिले के पटमदा और बोड़ाम ईलाके हाई स्कूलो के बगल में खुले सरकारी शराब दुकान बंद करने की मांग उपायुक्त से की है। इस मामले को लेकर उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन तृणमूल कॉग्रेस नें सौपा है।
ज्ञापन के माध्यम सें मांग की गई है कि पटमदा में हाई स्कूल रोड. कटिन में हाई स्कूल के समीर और बोड़ाम में हाई स्कूल के समीप चल रहा सरकारी शराब दुकानो से वहां पढने वाले छात्र-छात्राओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस सड़क से गुजरने के कारण स्कूल जाने वाली छात्राओ के साथ हमेशा छेड़खानी होती है। इस मामले को जिला प्रशासन गंभीरता से लेते हुए इन सरकारी शऱाब की दुकाने को बंद करवाए। इसके अलावे जिले के ग्रामीण क्षेत्रो की स्वास्थय सेवा भी काफी चरमरा गई है। पटमदा के बोड़ाम में पी एच सी बंद रहने के कारण यहां के रहने वाले ग्रामीण अपना ईलाज पश्छिम बंगाल में जा कर करवाते है।
वही इस सबंध में ऑल इंडिया तृणमूल कॉग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव हेमा घोष ने कहा कि पटमदा, बोड़ाम और कटिन में स्कूल के बगल खुले सरकारी शराब की दुकानो को जिला प्रशासन अगामी 25 मार्च तक बंद नही करती है । तो 26 मार्च से इन सभी मांगो को लेकर उपायुक्त कार्यलय के समीप आमरण अनशन दिया जाएगा।

