
जमशेदपुरः स्कूल से घर जाने के क्रम में टेंपो से एक बच्चा गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बतायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साकची स्थित विवेकानंद स्कूल का तीसरा कक्षा का छात्र बिट्टू (11 वर्ष) टेंपो से स्कूल से अपने घर सीतारामडेरा के छायानगर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में वह गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों व टेंपो चालक की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया.



