
जमशेदपुर।


भुमि अधिग्रहण को लेकर 5जूलाई को सर्पूण विपक्ष के द्वारा झारखंड बंद को लेकर विपक्षी पार्टियों नें तैयारिया शुरु कर दी हैं। इस मामले को लेकर राज्य के तमाम विपक्षी पार्टीयो की एक बैठक जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में सपंन्न हुई। बैठक के दौरान बंद को सफल बनाने के लिए सयुक्त रुप से रणनिती बनाई गई।
इस सबंध नें सयुक्त रुप से बताया कि 5 जूलाई को बंदी को लेकर विपक्ष पुरी तरह तैयार है।यह बंद पुरी तरह ऐताहासिक होगा। उसी के मद्देनजर जमशेदपुर के कई जगहो पर तीन जुलाई को नुक्कड़ नाटको का मंचन कर जनजागरण अभियान चला कर बंद की अपील करेगें। उसके बाद अगामी चार जुलाई के शाम को साकची गोलचक्कर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा।जिसमे विपक्ष के सारे लोग शामिल रहेगा। उसके बाद पांच जुलाई को अपनी रणनिती के तहत बंद कराया जाएगा। इस बंदी में मेडिकल सुविधा छोड़कर स्कूल.कॉलेज,रेल और बस सेवा सभी को बंद में शामील होगे। अगर इस दौरान प्रशासन के द्रारा किसी तरह व्यवहार किया गया तो उसका विपक्ष के द्वारा विरोध जोरदार ढंग से विरोध किया जाएगा।
निर्मलगेस्ट हाउस में बैठक में झारखंड मुक्ती मोर्चा के बहारागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी, झारखंड विकास मोर्चा केन्द्रीय महासचिव अभय सिह, कॉग्रेस से पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के अलावे राजद, सीपीआई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

