
जमशेदपुर।


सोनारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नीर्मल बस्ती में एक किशोर की पीट पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकास में आया है।मृतक की पहचान निर्मलनगर के रहने वाले विशाल के रुप में की गई है।
घटना के सबंध में मृतक के पिता राजू ने बताया कि विशाल अपने मित्र के साथ जालियाबाग मैदान मे किक्रेट खेलने दोपहर में गया था। हमे सुचाना मिली कि किसी ने उसे खेल के दौरान चाकू से हमाला कर दिया है। वहा पर पहुंचे तो वह घायल अवस्था मे मैदान में पड़ा हुआ था। स्थानिय लोगो के मदद से एम जी एम अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

