
जमशेदपुर।


सामाजिक संस्था परिवर्तन (The change) जिसका उद्देश्य समाज में हो रहे नारी के साथ अवैद्य, अभद्र एवं असामाजिक व्यवहार का विरोध करते हुए युवाओं के साथ मिलकर युवा वर्ग को इसके प्रति जागरुक करते हुए महिलाओं के लिए सम्मानित माहौल हिंदुस्तान में स्थापित करना है ।इस प्रणाली को सुचारु रुप से करने के लिए एवं अपनी बात को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से हम अपने कैंपिंग के लिए आज दिनांक: 16/ 6/2018 को 10:00 बजे से डी. बी. एम . एस कैरियर एकडेमी कदम रोड 7 बी एच् एरिया विद्यालय में कैंपिंग आयोजित किया गया है जिसमे *मुख्यवक्ता* के रूप में झारखंड खाद आपूर्ति मंत्री सह पश्चिम विधानसभा विधायक ” सरयू राय” उपस्थित होकर अपने वक्तव्य से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बच्चो को आसपास घटित होने वाली घटनाओं को नजरअंदाज ना करने की अपील की तथा साथ ही साथ स्त्री के प्रति सम्मान एवं आदर प्रस्तुत करने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रश्मि शर्मा तथा संचालन संस्था के सदस्य प्रेम दीक्षित द्वारा किया गया
कुमारेश उपाध्याय, गौरव नागी, समर सिंह, मनीष कुमार द्वारा सयुक्त प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

