
जमशेदपुर।


जमशेदपुर वीमेंस कालेज में जिला पुलिस के सहयोग से साईबर क्राईम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सिटी एस पी प्रभात कुमार ने किया। इस दौरान एस पी (सिटी) उपस्थित छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियो को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से पहले खुद को भी स्मार्ट बनाए ताकि स्मार्ट फोन आप पर हावी न हो सके ।सिटी एस पी ने कहा कि फेसबूक मे अपडेट रहना अच्छी बात है लेकिन कभी कभी यह अपडेट आपके लिए आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए कभी भी फेस बुक मे अपना फोटो अपलोड करे तो काफी सोच विचार के बाद ही करे। उन्होने कहा कि पुलिस के पास ऐसी कई शिकायत आती है कि दोस्ती के ब्रेकअप के बाद उसके फोटो का दोस्तो के द्वारा मिशयूज किया जाता है। इसलिए अपना फोटो किसी दुसरे को न दे। उन्होने कहा कि जिला पुलिस ने शहर मे बढते साईबर क्राईम की घटना को गंभीरता से लिया है उसी उद्देश्य से साईबर क्राईम से बचने के लिए जिला पुलिस के द्वारा शहर के स्कूलो और कॉलेजो में जागरुकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है।जिसकी विधीवत शुरुआत जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से हुआ है। इसमे जिला पुलिस की साईबर क्राईम से सबंधित विशेषज्ञो की टीम इससे कैसे बचा जाए उसका उपाय बताएगें।
इस दौरान कॉलेज के प्राचार्या डॉ पुर्णिमा कुमार ने जमशेदपुर पुलिस की इस पहल को सराहा, उन्होने कहा कि साईबर क्राईम के बारे मेंजागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

