
जमशेदपुर।

जिले के सांसद विद्युतवरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत यूसिल की जादूगोड़ा माइंस के बंद होने का मामला उठाया। उन्होंने अध्यक्ष को बताया कि जादूगोड़ा में वर्ष 1967 से यूसिल का माइंस चल रहा था। यहां यूरेनियम की प्रचुर मात्रा है। गत 1 सितंबर 2014 से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावर्णीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यहां के लोगों के समक्ष बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। यह आदिवासी बहुल ईलाका है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से संबंधित मंत्री से यूसिल की जादूगोड़ा माइंस को पर्यावरण स्वीकृति दिलाने की मांग की ताकि इस आदिवासी बहुल ईलाके से लोगों का पलायन रूक सके तथा उन्हें यहां रोजगार मिल सके।

