
कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा सदन की कार्यवाई बाधित करने के विरुद्ध भाजपा का अनशन
– सांसद विद्युत वरण महतो की अगुआई में होगी अनशन, भाजपा जिलाध्यक्ष करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
जमशेदपुर।
विपक्षी दलों द्वारा लगातार संसद सत्र बाधित किये जा रहे है। देश के विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण बिलों को पास नहीं होने दिया जा रहा है। देश के कानून प्रक्रिया और जटिल नियमों में बदलाव कर सरल बनाने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस दोहरा चरित्र पेश कर रही है। महत्वपूर्ण ट्रिपल तलाक बिल को लोकसभा में पारित करवा फिर राज्यसभा में रोककर धर्म व जातिवाद की कुत्सित राजनीति कर रही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के विरुद्ध कल (12अप्रैल, गुरुवार) भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। वहीं सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य कई भाजपाई इस दौरान एकदिवसीय अनशन करेंगे। इन सभी पहलुओं को देखतें भाजपा सांसद जितना काम उतना वेतन की सिफारिश कर रहे है और कांग्रेस के गंदी धुव्रीकरण राजनीति के विरोध में कल एकदिवसीय अनशन का आयोजन किया गया है। इस आशय को लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पदाधिकारियों की बुधवार को जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की अगुआई में बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा बनाते हुए आवश्यक विमर्श हुए। बैठक के उपरांत भाजपा पदाधिकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन स्थल का अवलोकन किया तथा तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां बाँटी गयी। प्रदर्शन में भाजपा के आला नेताओं समेत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों की मौजूदगी रहेगी। वहीं भाजपा की ओर से आमजनता से भी इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जिला महामंत्री अनिल मोदी ने विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सत्र के दौरान विपक्षी दलों द्वारा रचनात्मक भूमिका न निभाए जाने के खिलाफ भाजपा सांसदों ने 12 अप्रैल को देशभर में अनशन करने का निर्णय लिया है। इसी आलोक में जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन की जानी है। आज जिला कार्यालय में संपन्न भाजपा की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हलधर नारायण शाह, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा, अनिल मोदी, विमलकांत झा, अरुण मिश्रा, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, विमल जालान, अंकित आनंद, दीपक पारिख, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, परेश मुखी समेत अन्य मौजूद थे।



