
जमशेदपुर।


रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधयाक श सरयू राय ने अपने विधयाक निधि से निर्मित हलधर महतो कॉलोनी में पी सी सी पथ के निर्माण का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता, आशुतोष राय, उलीडीह के मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान, महामन्त्री पवन राय, विधायक प्रतिनिधि संध्या नंदी, एस पी सिंह, रेणु सिन्हा, शुशील सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, नीरज सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी उपस्थित थे। उक्त सड़क के निर्माण हो जाने पर हलधर महतो कॉलोनी सोसायटी के अध्यक्ष मोहंती जी सहित कॉलोनीवासियों ने माननीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी जिस कारण स्थानीय लोगों को काफी असुविधा होती थी। सड़क का निर्माण करवाने के लिए उन्होंने मंत्री जी से अनुरोध किया था जिसका मंत्री जी ने संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की

