
जमशेदपुर।।
बर्मामाईस थाना क्षेत्र स्थित स्टार टॉकीज के पास वाटर टैकर की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान बिरसानगर के जॉन-2 के रहने वाले आशीष विश्वास के रुप में की गई है। बताया जाता है कि वह अपने काम से बिरसानगर से बर्मामाईस होते हुए आदित्यपुर की ओर जा रहा था। वही पुलिस ने टैकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना से गुस्साए लोगो ने बर्मामाईस के पास कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। स्थानिय पुलिस प्रशासन के आश्वसन के बाद जाम कर रहे लोग हटाय़ा गया।


घटना के सबंध मे बताया जाता है बिरसानगर के रहने वाले आशीष विश्वास बर्मामाईस होते हुए आदित्यपुर की ओर जा रहा थे। स्टार टॉकीज के पास तेज गति से आ रहे टैकर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। टैकर के चपेट में आने से वह बुरी तरह कुचलने के कारण उसकी मौंत घटनास्थल पर ही हो गई।
वही बर्मामाईस थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने भी घटना की पृष्ठि करते हुए कहा है कि वाटर टैंकर पुलिस जब्त कर लिया है। टैकर की चालक की गिरफ्तारी भी हो गई है। उन्होने कहा कि मृतक की परिजनो को घटना की जानकारी दे दी गई है। जो भी न्यायसंगत हो पुलिस मृतक के परिजनो को हरसभंव मदद करेगी।

