
जमशेदपुर।


परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गुरुवार को टाटा- चाईबासा पथ पर खासमहल के कुंडू भवन के पास सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है।
बताया जाता हैं कि मृतक अपनी हीरो होण्डा बाईक(JH05BL 2169) से स्टेशन के ओर जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उसे घक्का मार दिया। जिससे वह वही गिर गया और गंभीर रुप से धायल हो गया । स्थानिय लोगो इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस घायल अवस्था उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले गया । जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई है।
गौरतलब है कि बुधवार को उसी स्थान पर एक पैदल स़डक पर कर रहे एक व्यक्ति की मौत हाईवे के चपेट में आने से हो गई थी। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर स्थानिय ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया था। बाद मे स्थानिय पुलिस के द्वारा आश्वसन के बाद जाम को ग्रामीणो ने हटाया था।

