
जमशेदपुर।
एम जी एम थाना क्षेत्र स्थित NH-33 के नारगा के पास सड़क पर खड़ा कर अपने ट्रक को ठीक कर रहे ट्रक चालक की मौत दुसरे ट्रक की चपेट में आने से हो गई। मृत ट्रक चालक की पहचान चाकुलिया के कालियाम के रहने वाले सुशेन महतो के रुप में की गई। वही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।वही घटना को अंजाम देने वाला ट्रक का चालक ट्रक छोड़ कर फऱार हो गय़ा है। वही पुलिस नें ट्रक को जब्त कर ली हैं।


बताया जाता है कि सुशेन ट्रक लेकर जमशेदपुर की ओर आ रहा था। एन एच -33 के नारगा के पास ट्रक अचानक खऱाब हो गया। जिसे वह उतर कर ठीक करने जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रही दुसरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।वही मृतक के परिजनो को घटना की सुचना दे दी गई है।

