
जमशेदपुर।
उलीडीह थाना क्षेत्र में जवाहरनगर मे एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत होने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतक की पहचानउलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर के रोड नबंर -6 की रहने वाले अधिवक्ता रजनीश विक्टर नाग की पत्नी नुपूर होरो की मौत के रुप मे की गई।यही नही इस दौरान उसके घर में आग लग जाने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया।वही पुलिस मृतका का शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टंम के लिए भेज दिया है।और मामले की जांच कर रही है।


इस सबंध मे मृतका के पति व अधिवक्ता रजनीश विक्टर नाग ने बताया कि बीती रात चर्च मे प्रार्थना को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया। उसके बाद वह घर से चला गया। रात को करीब दस बजे के लगभग वह लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज के बाद भी जब उसने दरवाजा नही खोला तो मै दिवार फांद कर घर के अंदर गए। तो देखा कि मेरी पत्नी बेहोश पड़ी है उसे उठाकर आनन फानन टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मै घर आ गया। सूबह उठकर चाय बनाने लगा लेकिन न जाने कैसे आग लगा पता नही। और इस आग में घर का सारा समान जलकर राख हो गया।
वही घटना स्थल पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताय़ा कि मामला विवाद से जुड़ा है। उन्होने कहा कि पहले भी रजनीश जेल चुका है। रजनीश के अपनी पत्नी के साथ पिता के विवाद चल रहा है। और इनका एक अन्य महिला से सबंध भी है। संपत्ति विवाद के कारण दोनो मे पहला से झगड़ा होता आ रहा है। इस लिए इस मामले मे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।

