
जमशेदपुर । साईं मानव सेवा ट्रस्ट की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित होटल साउथ पार्क में आज संध्या 5:30 बजे हुई .बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व डीएसपी श्री कन्हैया उपाध्याय को अध्यक्ष एवं समाज सेवी धर्मेंद्र प्रसाद को महासचिव चुना गया. वही पूर्व डीएसपी सह सस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री बी सिन्हा और महासचिव श्री प्रीतम सिंह भाटिया को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक के रूप में पूर्व की तरह श्री प्रभाकर सिंह, श्री दीपक भालोटिया, श्री अरविंद पांडे, धीरेंद्र सिंह, विनायक शंकर और श्री रवि जायसवाल को रखा गया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव मिलकर ट्रस्ट की नई कमेटी का जल्द विस्तार करेंगे। मौके पर नए अध्यक्ष श्री कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि आगामी 30 मार्च 2018 को श्री साईं ज्योत महोत्सव का भव्य आयोजन होगा और सर्वश्रेष्ठ ज्योत को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रथम ज्योत को सौ ग्राम को सौ ग्राम, द्वितीय ज्योत को 50 ग्राम एवं तृतीय ज्योत को 25 ग्राम साईं बाबा का प्रतीक चिन्ह के रूप में चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। मौके पर नवनिर्वाचित महासचिव श्री धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द संस्था का अपना कार्यालय होगा। जहां से मानव सेवा का कार्य संपादित होगा। बैठक में साईं भक्त सुमन शर्मा, संजय शर्मा ,राजेश गुप्ता, मोहम्मद अखलाक, दीपक सोनकर , निर्मल डे, विमल अग्रवाल, नवीन कुमार, अंकित दुबे, सुख श्री महंती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कन्हैया उपाध्याय को श्री साईं सत्चरित्र ग्रंथ प्रदान कर सम्मानित किया गया।



