
जमशेदपुर । श्री श्री माँ कुमारी मंदिर समिति के द्वारा देवी माँ कुमारी का भव्य रथ यात्रा आयोजित की गई। यह रथ यात्रा भव्य पूजन, आरती, प्रसाद वितरण एवं बाजे गाजे के साथ निकला। सर्व प्रथम संध्या आरती के बाद अनेकों नियमों एवं पालनों को पूर्ण किया गया तथा देवी की प्रतिमा को पूरी तरह से सजा धजा कर रथ पर सवार किया गया। इसके बाद माँ के जयकारे के साथ ठोल नगाड़े एवं बाजे गाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई। माता के सभी चयनित सेवक एवं आस पास के अनेकों लोगों ने रथ को खीच कर देवी को नगर भ्रमण कराया। लोगों का उत्साह देखनें लायह था।


ध्यान खीचनें वाली बात यह है कि देवी की यह पूजा अचर्ना काफि कठिन है। माता के सभी सेवकों को लगभग 7 दिन पूर्ण रूप से सात्विक रूप से रह कर देवी माँ कुमारी के साथ साथ आने वाले भक्तों की भी सेवा करनी पड़ती है। रथ यात्रा के समापन के एक दिन बाद बलि पूजा के बाद ही यह पूजा सम्पन्न होती है।
देवी के इस रथ यात्रा में प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहा। प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखनें के लिए गश्ती दल भी तैनात किया गया। रात्री लगभग 10 बजे यह रथ यात्रा आसपास के जगहों का भ्रमण कर वापस शांतिपूर्ण ढ़ग से अपने मंदिर लौटी।
देवी माँ कुमारी केे इस भव्य रथ यात्रा में देवी माँ के सभी चयनित सेवक के साथ साथ श्री श्री माँ कुमारी मंदिर समिति के संस्थापक श्री अनुप कुमार, संरक्षक श्री मनोज भगत, अध्यक्ष जे0 मारूती, सचिव संजय पात्रो, सदस्य राहुल रजक, डा.उपेन्द्र नाथ मदीना, जनक कर्मकार, अमरेश, सरोज महतो, पूनम देवी, महादेव मुखी, कृष्णा राय, रामू मुखी जुगसलाई रथ यात्रा समिति के संयोजक श्री बैजू, एवं आसपास के नागरिकों का सम्पूर्ण साथ रहा।

