
जमशेदपुर। जेएनएसी द्वारा पॉलिथीन प्रयोग के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान का समर्थन जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने किया। मोहन लाल अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से मिलकर पॉलिथीन के प्रतिबन्ध को दीर्घकालिक हित में बताया वहीं आश्वस्त भी किया कि व्यापारी स्वयं भी पॉलिथीन के विकल्पों पर विचार करेंगे। व्यापारी प्रतिनिधियों ने हाथों में बोर्ड लेकर सामूहिक रूप से ” नो पॉलीथीन ” का सन्देश दिया। इस दौरान महासचिव प्रभाकर सिंह ने ट्रेड लाइसेंस के लिए जगह जगह कैंप लगवाने के सुझाव के साथ छोटे व्यापारियों के पास पॉलिथीन मिलने पर कम कम राशि का जुरमाना लगाने की मांग रखी । यद्यपि सभी ने एकमत से माना कि पॉलिथीन बंद होना प्रत्यक्ष रूप से न केवल दुकानदारों के लिए लाभ का विषय है बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी आवश्यक है। सभी ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

