
फुली लोडेड आर-डिज़ाइन वर्ज़न का स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस 39.9 लाख रु. (एक्स-शोरूम)


जमशेदपुर, वोल्वो कार्स ने वोल्वो एक्ससी40 लांच किया है। कम्पैक्ट माॅड्युलर आर्किटेक्चर (सीएमए) पर आधारित नई कार का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यह सीएमए प्लैटफार्म का पहला प्रोडक्ट है और इसके साथ वोल्वो की एसयूवी शंृखला पूरी हो गई है। इलैक्ट्रिफिकेशन और सुरक्षा के एक्टिव फीचरों के संग यह प्लैटफार्म आने वाले समय के लिए तैयार है। केवल 39.9 लाख रु. (भारत में एक्स शोरूम) के इस शुरुआती आॅफर के लिए स्टाॅक सीमित है। एक्ससी 40 आर-डिजाइन कम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में आगे निकलने को तैयार है जबकि तेजी से बढ़ते इस सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। वोल्वो एक्ससी 40 में श्रेणी की बेहतरीन तकनीक और फीचर हैं।
‘‘एक्ससी 40 इंट्री-लेवेल एसयूवी सेगमेंट में हमारी पहली पेशकश है और इसके साथ सभी लग्जरी सेगमेंट – कम्पैक्ट, मिड-साइज़ और फुल-साइज़ में वोल्वो की रेंज़ पूरी हो गई है,’’ चाल्र्स फ्रम्प, मैनेजिंग डायरेक्टर, वोल्वो कार्स इंडिया ने कहा। ‘‘इसकी डिजाइन में बारीकी और कई इंट्युटिव टेक्नोलाॅजी हैं जो सेगमेंट में पहली बार पेश की गई हैं और इनसे ड्राइविंग का काम आसान हो जाता है। एक्ससी 40 की लांच और डीलरशिप बढ़ाने की हमारी रफ़्तार (इस साल हर महीने एक नया डीलरशिप) के दम पर हम 2020 तक इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी दोगुनी करने का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’
2007 में भारत में कदम रखने के बाद स्वीडेन की लक्ज़री कार निर्माता कम्पनी ने इस मशहूर ब्राण्ड की पूरे देश में जबरदस्त मार्केटिंग की है। वर्तमान में वोल्वो कार्स के प्रोडक्ट की मार्केटिंग कम्पनी के अहमदाबाद, बंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली एनसीआर – दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और गुड़गांव, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझिकोड़े, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, पुणे, रायपुर, सूरत, विशाखपत्तनम और विजयवाड़ा डीलरशिप के माध्यम से होती है।
भारत में उपलब्ध माॅडलों की रेंज़: सेडैन – एस 60 एवं एस 90, क्राॅस कंट्री – वी 40 क्राॅस कंट्री, वी 90 क्राॅस कंट्री और एस 60 क्राॅस कंट्री, एसयूवी – एक्ससी 60, एक्ससी 90, एक्ससी 90 टी 8 एक्सीलेंस, हैचबैक – वी 40।

