
जमशेदपुर।


आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में गठित संयुक्त कार्यवाही परिषद् की जमशेदपुर इकाई के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों के दस सूत्री मांगो की पूर्ति के लिए आज जमशेदपुर के 47, सी एच एरिया आयकर कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया।इस दौरान सदस्यों द्वारा अपने मांगो के समर्थन में प्रदर्शन और नारे बाजी भी किया गया।
पूर्व सूचना के तहत संयुक्त कार्यवाही परिषद् की नई दिल्ली इकाई के द्वारा एक दिवसीय धरना वर्तमान समय में विभाग में व्याप्त विसंगतियों के खिलाप आह्वान किया गया है।इस प्रकार धरना देश भर के सभी आयकर कार्यालयों में दिया गया।
दस सूत्री प्रमुख मांगे हैं ।
1)वर्ष 2017-18, 2018-19 के लिया ITO से ACIT में जल्द प्रोन्नति ,
2) इंस्पेक्टर और एक्सक्यूटिव असिस्टेंट की भर्ती नियमावली को जल्दी लागु कराना ,
3)TA, Sr.TA, Steno, AO के सभी पदों को शीघ्र भरना तथा एक वर्ष की ढील वर्तमान नियुक्ति नियम में देना,
4)1996 से आयकर अधिकारी एवं इंस्पेक्टर को पे स्केल 7450/- का पे स्केल प्रदान करना,
5) 2014-15, 2015-16 एवं 2016-17 एड हॉक प्रोन्नत सहायक आयकर आयुक्त के पदों को नियमित करना,
6) आयकर निरीक्षक के पदों का वैसे राज्यो में जहाँ बहुत ज्यादा कमी है को अस्थाई तौर पर पुनः आवंटित किया जाय।
7) आयकर अधिकारियों और समानांतर पदों जैसे निजी सचिव और ए ओ के पद पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाय।
8) कार्यालय के आधारभूत संरचनाओं और व्यस्थाओं में यथाशीघ्र सुधार और ITBA सिस्टम के लिए या अन्य सिस्टम बेस कार्यक्रमो के लिए उचित प्रशिक्षण की व्यस्था करना।
9) दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को एक बारगी कार्यवाही के तहत स्थाई या अस्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।
10) स्टाफ कार ड्राइवर को विभाग के अन्य समतुल्य पदों में ढील देते हुए यथाशीघ्र समाहित करें।
उपरोक्त मांगो के समर्थन में जमशेदपुर कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने दिन भर धरना दिया। जमशेदपुर में कार्यक्रम का नेतृत्व ITGOA के सचिव शैबाल सेन गुप्ता तथा ITEF के अध्यक्ष नरेंद्र कर्ण, सचिव अविनाश कुमार ने किया।

