
जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिक्षा. मंत्री डॉ नीरा यादव से मिले तथा उनसे बहरागोड़ा. एवं चाकुलिया के स्कूलों को बंद ना करने.का आग्रह किया । शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा की सभी जिलों के उपायुक्तों को हर विधायक के साथ बैठक कर इस संबंध में परामर्श कर सुझाव देने की बात कही गई थी , पर बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक ने इस बैठक का विरोध करते हुए कोई भी सुझाव नहीं दिए जिससे बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी विद्यालय विलय होने से बच ना सका । डॉ.गोस्वामी ने.बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनभावनाओं को सम्मान करते हुए विलय के प्रस्ताव पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया ।डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा नेता आशिष गिरी , कुमार गौरव पुष्टि तथा रंजीत वाला मौजूद थे ।



