
जमशेदपुर। बर्मामाइंस हिन्द आश्रम के कुष्ठ रोगियों को राजस्थान युवक मंडल जुगसलाई की महिला विभाग की टीम ने आज दोपहर का भोजन कराया और उनके साथ कुछ समय बिताया। भोजन के साथ ही केक, लडडु एवं बिस्कुट आदि सुखा खाघ सामग्री का वितरण भी किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की सचिव ममता मुरारका के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान कृष्णा सरायवाला एवं कंचन खीरवाल का रहा। रविवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में ममता मुरारका ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को अपने से अलग नहीं समझना चाहिए का सब बहनों को संदेश देना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।
मौके पर प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र गढ़वाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर भालोटिया, बनवारी खंडेलवाल, विमल सरायवाला, ललिता मंवाड़िया, बबीता भावसिंगा, पूजा हरनाथका, प्रीति काबरा, अनीता अग्रवाल, सुनीता भालोटिया, ब्रामा खीरवाल, प्रिया, लता खीरवाल, सोनी पोद्दार, सुशीला खीरवाल, किरण गढ़वाल, मंजु पुरिया, अनीता लोधा, ममता गर्ग, इंन्दु काबरा, बबीता पुरिया, रींकु खीरवाल, अन्नू मित्तल एवं किरण अग्रवाल आदि मौजूद थी।

