
जमशेदपुर।


केंद्र में नरेंद्र मोदी के सरकार के सफलतम एवं विकासशील चार वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर आगामी 10 जून को भव्य बाइक रैली निकल कर सरकार की उपलब्धियां का प्रचार करेगी। बाइक रैली सुबह 10 बजे कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ होकर बरमामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में समाप्त होगी। इसी संदर्भ में आज जिला के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अद्यक्षों की एक बैठक युवा मोर्चा के जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा की अद्यक्षता में बिस्टुपुर स्तिथ तुलसी भवन में सम्पन्न हुई। यात्रा में सबसे आगे एक योजना रथ चलाने का निर्णय लिया गया जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सभी मंडलों से युवा कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लिए सरकार की योजनाओं का ब्याख्यान करेंगे।
इस रूट से जाएगी युवाओं की बाइक रैली:-
★कदम गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ होकर जुस्को आफिस
★जुस्को आफिस से बिस्टुपुर पोस्ट ऑफिस के सामने से वोल्टास बिल्डिंग
★वोल्टास बिल्डिंग से जुगसलाई फाटक होते स्टेशन गोलचक्कर
★ स्टेशन गोलचक्कर से ओवर ब्रिज से बरमामाइंस जैमीपोल गोलचक्कर
★जैमीपोल गोलचक्कर से दुर्गा पूजा मैदान में समाप्त होगी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री गुंजन यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बिजय सिंह, कार्यासमिति सदस्य प्रदीप मुखर्जी, सुमित शर्मा, अभिमन्यु सिंह, जिला से कृष्णा शर्मा काली, आशुतोष दास, श्वेता कुमारी, सुखदेव सिंह सुक्कू, कुमारेश उपाध्याय शशि यादव, रंजीत पांडेय, शरद सुमन सिंह, प्रेमचंद भगत, अशोक सिंह,अमित अग्रवाल, इंदरजीत सिंह, कौस्तभ् राय, राजकुमार, हरेंद्र सिंह, उत्तम चौधरी, आकाश सिंह, संजय शर्मा, मंडल अध्य्क्ष में विकास शर्मा, बिजय ओझा, बिराट कुमार, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, सनी संघी, मृत्युंजय यादव, निरंजन रजक, मनिंद्र मिश्रा, अर्जुन रजक, सुजीत सिंह, अमिश अग्रवाल, अमितराज सिंह, रंजीत उपाध्याय, पिंटू शाह, धनेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, कुलराज थापा, प्रेम दीक्षित उपस्तिथ थे।

