
जमशेदपुर।


केंद्र में नरेंद्र मोदी के सरकार के सफलतम एवं विकासशील चार वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में बाइक रैली के माध्यम से मोदी सरकार की पिछली चार वर्ष की उपलब्धियां का प्रदर्शन किया गया। कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ हुई बाइक रूपी विकास यात्रा बिस्टुपुर होते हुए जुगसलाई फिर स्टेशन से बर्मामाइंस स्तिथ डनलोप मैदान में समाप्त हुई। विभिन्न मंडलों से आए युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। झारखंड राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सह क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय जी ने झंडा दिखा कर इस विकास यात्रा को रवाना किया।
इस यात्रा में सबसे आगे एक योजना रथ चल रहा था जिसमे मोदी जी के सरकार के पिछले चार साल की उपलब्धियां एवं योजनाओं को चित्रों एवं गीतों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। बाइक पर पीछे युवा कार्यकर्ता बाइक पर भाजपा का झंडा एवं तख्ती लिए सभी का अभिवादन कर रहे थे।
मोदी जी का कार्यकाल भारत का स्वर्णिम काल :- सरयू राय
राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री सरयू राय जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व की सरकार का कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम कार्यकाल हैं। चार वर्ष में पूरे देश का चहुमुखी विकास हुआ हैं। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार ने हर वर्ग हर धर्म हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।
पिछली सरकारों ने केवल राज काज पाने के लिए शोषण किया।पिछले सत्तर साल के गढ़ो को भरने का काम आज मोदी जी की सरकार कर रही हैं। आज मोदी जी ने विभिन्न चुनौतियों होने के बावजूद भारत को विश्व के मानचित्र पर सुशोबित करने का काम किया।
विकास यात्रा में मुख्य रूप से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, भाजपा जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिला अध्य्क्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंदर सिंह, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश कार्यासमिति सदस्य सुमित शर्मा, उमेश पांडेय, जिला पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक चंचल मुखर्जी,भाजपा मंडल अध्य्क्ष दीपू सिंह, संदीप शर्मा , ध्रुव मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, रमेश नाग, कृपा सिंधु महतो,जिला युवा मोर्चा से कृष्णा शर्मा काली, श्वेता कुमारी, सुखदेव सिंह सुक्कू, कुमारेश उपाध्याय, सतीश सिंह, शशि यादव, रंजीत पांडेय, प्रेमचंद भगत, अशोक सिंह,अमित अग्रवाल, अनमोल वर्मा, कौस्तभ् राय, राजकुमार, हरेंद्र सिंह, उत्तम चौधरी, आकाश सिंह, संजय शर्मा, एस कार्तिक, मोंटी अग्रवाल,अमरदीप भाटिया, जिला कार्यासमिति सदस्य राजदीप दत्ता, सुनील गोराई, उमाशंकर मंडल, अतानु हज़ारे, नवजोत सोहल, बीरेंदर यादव, नारायण प्रसाद, टिंकू कुमार, विशु सिंह, भरत शर्मा, योगराज सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष में विकास शर्मा, बिजय ओझा, बिराट कुमार, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, सनी संघी, मृत्युंजय यादव, मनिंद्र मिश्रा, अर्जुन रजक, सुजीत सिंह, अमिश अग्रवाल, अमितराज सिंह, रंजीत उपाध्याय, मनीष पांडे, जय कुमार सिंह, संतोष भगत, ललित रंजन, शंकर राय, बीरेंदर शाह, पिंटू शाह, मुकेश सिंह, एवं सैकड़ो युवा कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।

