

स्वामी विवेकानंद जयन्ती के पहले तक सभी 24 जिलों में घूमेगा रथ
जमशेदपुर। सरकार के संस्कृति, युवा कार्य एवं खेलकूद विभाग द्वारा प्रायोजित तथा रामकृष्ण मिशन के सहयोग से इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जयन्ती के पहले तक युवा जागरण विवेक रथ सभी 24 जिलों में घूमेगा। 21 को खूँटी से आरम्भ यह रथ आज जमशेदपुर पहुंचा। साकची चेनाब रोड स्थित विवेकानंद इंग्लिश स्कूल पहुंचे इस रथ का स्वागत जिला प्रशासन की तरफ से डीआरडीए निदेशक श्री मती उमा महतो , डीपीआरओ संजय कुमार तथा डीईओ श्री आरके प्रसाद सिंह ने किया। रथ के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के दर्शन ,सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को राज्य के युवाओं तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त विद्यालय में रामकृष्ण मिशन मोहराबादी आश्रम के विद्वानों ने छात्र छात्राओं को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का उपदेश दिया। इसके बाद जमशेदपुर महिला महाविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी रथ पहुंचा।

