
प्राकृतिक जल स्रोत हो रहे हैं प्रदूषित


जमशेदपुर। जमशेदपुर और मानगो क्षेत्रा में प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण एवं अतिक्रमण के संबंध् में युगांतर भारती ने उपायुक्त डा. अमिताभ कौशल को एक ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि युगांतर भारती पर्यावरण के क्षेत्रा में कार्यरत एक गैर सरकारी संगठन है। वर्ष 2004 से ही युगांतर भारती के नेतृत्व में दामोदर बचाओ आंदोलन, जल जागरूकता अभियान, स्वर्णरेखा प्रदूषण मुक्ति अभियान, सारंडा संरक्षण अभियान ए वं सोन अंचल विकास समिति आदिद सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से झारखंड की प्रमुख नदियों को औद्योगिक गतिविध्यिों एवं शहरी जल-मल निकासी के कारण होने वाले प्रदूषण से बचाने एवं उनकी निर्मलता वापस लौटाने के लिए काम किया जा रहा है। इसी क्रम में युगांतर भारती द्वारा 13 से 20 दिसंबर 2015 तक पूरे राज्य में जल स्रोत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अभियान से जुडे कार्यकर्ताओं ने पूर्वी ंिसंहभूम जिले के जमशेदपुर एवं मानगो अध्सिूचित क्षेत्रा में कई स्थानों पर खरकई एवं स्वर्णरेखा नदियों का सर्वेक्षण किया। इस मौके पर कापफी संख्या में युगांतर भारती के पदाध्किारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

