
जमशेदपुर।


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हाल मे ही रांची मे सपंन्न मोमेटन ग्लोबल समिट होने से झारखंड की ब्रांडिग हुई है।क्योकि झारखंड की छवि काफी खराब हो गई थी। वे ग्लोबल समिट के बाद वे पहली बार जमशेदपुर आए थे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा मानव श्रंखला बना कर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि ग्लोबल समीट के बाद जमशेदपुर की मेरी यात्रा में जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमनगारिको के द्वारा अभिनंदन किया गया इसके लिए मै सभी का नमन करता हुं। क्योकि आज जो भी मै हुं जमशेदपुर की कार्यकर्ता और जनता का बदौलत हुँ। मैने जनता से वादा किया था आपका जनप्रतिनिधी राज्य का मुख्य सेवक बन गया है राज्य मे स्थिती ठीक कर दी जाएगी। दुनिया की किसी भी अर्थशास्त्री से पुछे कि झारखंड मे प्राकृतिक संविदा का भरा पड़ा है। खनिज का भंडार है प्राकृतिक को गोद मे झारखंड बसा है कोई भी अर्थशास्त्री से पुछिये कि किसी राज्य काआर्थीक स्थिती क्या होती हैं तो मै कह सकता हुं झारखंड राज्य दुनिया की देश नही दुनिया की खनिज संविदा परिपूर्ण राज्य है। उन्होने कहा कि सत्ता संभालाने के बाद मैने निर्णय लिया कि इस राज्य से गरीबी को हटाना है। इसी सब को समाप्त करने के लिए जो झाऱखंड की छवि जो खराब हो गई थी। उस झारखंड की छवि को सुधारने के लिए मेमोरंडन ऑफ झारखंड का आयोजन किया गया।उन्होने कहा निवेश अपनी जगह पर है झारखंड की भी एक ब्रांड होनी चाहिए।और ग्लोबल समिट होने से झारखंड की एक अच्छी छवि बनी हैं। और आने वाला समय झारखंड गरीबी मुक्त राज्य होगा।
नोट बंदी कापरिणाम है जिला परिषद और कॉरपोरेशन
महाराष्ट्र और ओडिसा के चुनावपर अपनी प्रतिक्रीया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जो जनादेश है ओड़िसा के जिला परिषद का चुनाव और महाराष्ट्र के कॉरपोरेशन के चुनाव के नतीजे अच्छे काम करने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्होने इसदेश मे30प्रतिशत जो पैरालल अर्थव्यवस्था जिसने देश के खोखली हो गई थी।उसको पटरी पर लाने का 8 नवबंर 2016 को लाने काजो नोट बंदी का आहावान किया जिसके बादलोगो ने थोड़ी तकलीफ हुई लेकिन लोगो ने प्रधानमंत्री के कार्यो को सराहा इस नतीजा के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी को जिला परिषद और कॉरपोरेशन चुनाव मे लोगो का पार्टी के प्रति विश्वास दिखा।

