
जमशेदपुर।


साकची के आर्युवैदिक मिडील स्कूल के 17 बच्चे माध्यन्न भोजन करने से बीमार हो गए।सभी बीमार बच्चो को इलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही 10 बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। जबकि 7 बच्चे अभी अस्पताल में ईलाजरत है।
वही इस सबंध में स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि मिड मिल खाना खाने के दौरान एक बच्चे ने मरे छिपकली की शिकायत की। उसके बाद स्कूल के कई बच्चो की उल्टिया होने लगी। हमलोगो ने विभाग को सुचना देकर सभी बच्चो को लेकर एम जी एम अस्पताल ले आया गया।सभी की स्थिती समान्य है। उन्होने कहा कि मिड डे मिल स्कूल में नही बनता है। इस्कॉन संस्था के द्वारा पहुंचाया जाता है।

