
जमशेदपुर।


झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कदमा मंडल के तत्वावधान मे रामजन्म नगर मे 86 बस्ती के मालिकाना हक की मांग के ज्वलंत विषय पर सभा सम्पन्न हुई ।
सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह ने कहा जिस प्रकार अखबार के माध्यम से प्रकाश मे आया की 1 अप्रैल को एग्रीको मैदान मे 86 बस्ती के सबलीज मिलने के खुशी मे भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत समारोह रखा गया है ।
बबुआ सिंह ने कहा 1 अप्रेल को मुख्यमंत्री जी 86 बस्ती वासियो के साथ एग्रीको मैदान मे अप्रैल फूल मनाने आ रहे है फिर से जनता को मुर्ख बनाने आ रहे है जिसका जेवीएम कड़ी शब्दो मे विरोध करती है ।
बबुआ सिंह ने कहा 1 अप्रेल को भाजपा के एग्रीको मैदान मे होने वाली जनविरोधी कार्यक्रम के विरोध मे काला दिवस के रूप मे जमशेदपुर महानगर मनायेंगी ।
कार्यक्रम का संचालन जेवीएम बुध्दिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव माननीय ललन चौहान ने किया ।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कदमा मंडल अध्यक्ष बच्चे लाल भगत,बुध्दिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान जटाशंकर पांडेय, आलोक वाजपेई, ललन चौहान, सुमित श्रीवास्तव, मोहम्मद दाउद, मणी मोहंती, विजय यादव, अजित सिंह, रवि पांडे, अभिषेक कुमार, बिपिन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, राहुल सिंह, संजय सिंह, टी यशोदा आदि उपस्थित थे ।

