
जमशेदपुर।


सामाजिक संस्था समाधान के द्वारा अपने तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम के मद्देनजर भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट मानवता के तहत साकची स्थित मनोकामना मंदिर में पूजा अर्चना कर जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र जहाँ लोग जल के समस्या से जूझ रहे है वहां के लिए रवाना किया गया,पूजा अर्चना के पश्चात टैंकर को हरहरगुट्टू के लिए रवाना किया गया,संस्था के अध्यक्षा श्रीमती पूनम विग ने बताया की यह टैंकर बागबेड़ा,घाघीडीह,हरहरगुट्टू,परसुडीह,सरजामदा और आदित्यपुर में जल सेवा देगी,दिन में दो बार यह सेवा दो माह तक लगातार संचालित रहेगी और शहर को निशुल्क सेवा प्रदान करेगी,उक्त कार्य मे जुस्को सेेेे भी सह्ययोग प्राप्त होता है साथ ही आज समाधान ने एक दिव्यांग 21वर्षीय युवक वी वेंकटेश बगुननगर निवासी को व्हील चेयर प्रदान किया,उसके लड़के के हौसले देखते ही बन रहे थे उस लड़के ने समाधान के सभी सदस्यों के प्रति आभार ब्यक्त किया साथ ही अब दुकान खोल कर पैसे कमाने की बात समाधान के समक्ष रखी,समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने कहां की अब तक हमलोगों ने 50 से ऊपर लोगों को व्हील चेयर उपबल्ध कराकर मानवता की सेवा करने का जो प्राण लिया था उसको निरंतर जारी रखे हुए है,कल इसी कड़ी में चक्रधरपुर में जा कर वहां के तीन दिव्यांग भाई-बहनों को व्हील चेयर उपबल्ध कराये जाएंगे साथ ही एक व्हील चेयर सिनी गुरुद्वारा को दिए जाएंगे,आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार,पूनम विग,पूनम साहू,बिना ख़िरवाल, अंजलि सिंह,कुलजीत सदाना, गीत वगाडिया,अमिता महेन्द्रू,अमरजीत सिंह राजा,कमलेश विभार,अनिता बिभार,एस के मिश्रा,ध्रुव मिश्रा,हेमंत साहू,सुभद्रा साहू,जया लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।

