
जमशेदपुर।


अपनी बीमारी से तंग आकर मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के रोड नबंर -5 की रहनेवाली रुबी देवी(24) महिला ने शनिवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही महिला के द्रारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतका का ससुराल मुसाबनी है और इलाज के लिए एक माह से अपने मायका मानगो आई हुई थी।
वही पुलिस प्रथम दृष्टि में आत्महत्या मानते हुए यु डी केस दर्ज करते छानबीन शुरु कर चुकी है।

