
जमशेदपुर।


मानगो थाना क्षेत्र अन्तर्गत समता नगर के रोड नबंर 15 मे बीती रात चोरो ने बंद घर का ताला तोड़ कर लाखो रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। बताया जाता घर वाले लोग किसी कार्यक्रम मे शामील होने बैगलोर गए हुए थे। उन्होने घर मे सोने के लिए चाबी अपने ड्राईवर को दी थी। आज जब ड्राईबर सुबह घऱ पहुचा तो उसने देखा कि घर के सारे ताले टुटे पड़े है और आलमीरा भी टुटा हुआ है। ड्राईवर ने इसकी सुचना अपने मालिक और उसके भाई को दे दी है। वही चोरी की सुचना पर स्थानिय पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। कितने का समान की चोरी हुई है इस मामले मे कुछ भी कहना मुश्किल होगा।
बताया जाता है कि मानगो के समता नगर के रहने वाले खुर्शीद आलम अपने परिवार के साथ बैगलोर गए थे। उन्होने घर की देख रेख की जिम्मेदारी अपने वाहन चालक को दी थी। मंगलवार की सुबह जब उनके वाहन चालक घऱ पहुंचे तो उन्होने देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है ।अंदर जाने मे देखा कि आलमीरा का ताला भी टुटा है। उसके बाद उन्होने इसकी जानकारी घर के मालिक और उनके भाई के साथ साथ स्थानिय पुलिस को दी। घर मे कितने के समान की चोरी हुई होगी। परिजनो के आने के बाद ही पता चला पाएगा।
इस सबंध मे घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि समता नगर के रोड नबंर 15 मे अज्ञात अपराधियो के द्वारा घर मे ताला तोड़ कर समान चोरी कर ली गई है। उसी सुचना पर पुलिस पहुंची। तो जानकारी सही पाया। घर का सारा ताला टुटा हुआ है। घर वाले अपने पुत्र के पास बैगलौर गए हुए है। उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना के समान की चोरी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएगे।

