
मामला प्रेम प्रसंग का


जमशेदपुर।
दो अलग अलग समुदाय के युवक और युवती के द्वारा प्रेम प्रसंग के मामले बीती रात मानगो के उलीडीह थाना मे युवती के परिजनो के समर्थको ने जमकर हंगामा किया .इस दौरान थाना के खिडकी और गमले को लोगो के द्वारा तोड़- फोड़ किया गया।पुलिस की बातो से संतुष्ठ नही होने पर लोगो के द्वारा डिमना रोड को जाम कर दिया गया। रांची से लौट रही दो बसो को जाम कर रहे लोगो ने तोड- फोड़ की और बस को आग लगाने की कोशीस भी की गई।वही जिला पुलिस को भीड़ को तितर बीतर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
यूवती के भाई का आरोप है उसके बहन को कुछ लोग के द्वारा जबरनविवाह व धर्म परिवर्तन कराने की उद्देश्य से अपहरण कर लिया गया है। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर उलीडीह थाना मे अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था.लेकिन इस मामले के अनुसधान कर्ता पर भी आरोपियो को पकड़ाने के बजाय सभी को बचाया जा रहा हैं.
घटना के सदर्भ मे बताया जा रहा है कि उलीडीह के रहने वाले एक युवती का प्रेम प्रसंग दुसरे समुदाय के युवक से चल रहा था ।इस दौरान वह यूवती उस यूवक के साथ भाग गई। इस मामले को लेकर यूवती के परिजनो ने उलीडीह थाना अपहरण का मामला दर्ज कराया .इसी मामले मे पूलिस की कार्रवाई मे देरी होने से यूवती के परिजन नाराज हो गए ।उसी मामले को लेकर यूवती के सकुशल बरामदगी को लेकर स्थानिय लोग उलीडीह थाना पहुंचे।लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा माकुल जाबाब नही मिलने के कारण सभी लोगो ने सडक जाम कर दिया.

