
जमशेदपुर।
उलीडीह थाना क्षेत्र भाड़े के मकान में रहने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ उसके मकान मालिक के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पिड़ीता अपने पड़ोसियो की मदद से उपायुक्त कार्यलय पहुच कर बाल संरक्षण पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।वही बाल संरक्षण पदाधिकारी ने इस मामले को उलीडीह थाना के सुपूर्द कर दिया है। फिलहाल पिडीता सात माह के गर्भ से है।वही आरोपी मकान मालिक फऱार बताए जा रहे है।
जिला बाल संरक्षण इकाई की पदाधिकारी ने चंचला कुमारी ने बताया कि मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित नामनगर बस्ती में रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह उलीडीह स्थित शंकोसाई के रोड नबंर-05 के एक मकान में किराये पर रहती थी और मकान मालिक के घर में काम भी करती थी। लड़की अपनी मां के साथ मकान में रहती थी।
लड़की की मां भी आस पास के घरों में काम करती थी। लड़की के पिता नहीं है। पीड़िता ने बताया कि सात माह पूर्व घर में काम करने के दौरान उसके मकान मालिक ने जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि मकान मालिक की धमकी से वो चुप रही और इसी का फायदा मकान मालिक उठाता रहा।


नाबालिग पीड़िता की मां को कुछ दिन बाद समझ आया कि उसकी बेटी के साथ गलत हुआ है और वो गर्भवती हो चुकी है लेकिन मकान मालिक के भय से वो भी चुप रही। नाबालिग पीड़िता के अनुसार यह पूरा सिलसिला 7 माह पूर्व शुरू हुआ जो कि कुछ ही दिन पहले भारी विरोध के बाद बंद हो पाया है। इस पूरे मामले की जानकारी एक सामाजिक संगठन को मिली जिसके बाद पीड़िता को लेकर न्याय के लिए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के पास मामला पहुंचा है। इधर आरोपी मकान मालिक फरार बताया जा रहा है। उन्होने बताया कि कि पीड़िता सात माह की गर्भवती है इस मामले में सम्बन्धित थाना को कार्रवाई करने को कहा गया है।

