
सार्वजनिक शौचालय एवं टुटी हुई नालियो ,सड़क का निर्माण कराने की मांग


जमशेदपुर। सोमवार को कांग्रेसियों ने भालूबासा मुखी बस्ती का दौरा कर जन समस्यों से अवगत हुए जर्जर रोड़, टुटी हुई नालियां, बस्ती के रोड़ में बहता नाली का गंदा पानी व सड़कों पर गंदगियों का अंबार को देखकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार बलदेव सिंह एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू समेत अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र की एक बस्ती का यह हाल है, तो अन्य बस्तियों का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसा होगा। इस बस्ती में एक सार्वजनिक शौचालय भी नहीं हैं। जुस्को एवं जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी स्वच्छता का गुणगान करते नहीं थकते, लेकिन बस्तियों का दौरा करने के बाद जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती हैं। अध्यक्षता कांग्रेस के दिमेश मुखी ने किया बस्तीवासीयों के समक्ष ही सरदार बलदेव सिंह, राकेश साहू ने कहा कि शीघ्र ही सार्वजनिक शौचालय एवं टुटी हुई नालियांे का निर्माण कराने समेत सड़कों पर से गंदगियों का अंबार हटाने का काम 15 दिनों के अंदर शुरू नहीं किया गया तो बस्तीवासी जुस्को एवं जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने को बाध्य होंगें। मौके पर सागार मुखी, सुभाष यादव समेत काफी संख्या में बस्तीवासी शामिल थे।

