
जमशेदपुर।


उलीडीह थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चन्द्रवतीनगर के रहने वाले अमरनाथ बायपेयी उर्फ बबलू वायपेयी ने शनिवार की रात अपने आवास ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वही घटना की सुचना पर डी एस पी सहित उलीडीह थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचे। और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी। पुलिस इसे प्रथम दृष्टि में डिप्रेसऩ के कारण उठाया गया कदम मान रही है।
वही घटना की पृष्ठि करते हुए डी एस पी (पटमदा) कैलाश करमाली ने भी की है। उन्होने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन घऱवालो की बात से पता लग रहा है कि काफी दिनो से बीमार थे। इस कारण उऩ्होने आत्महत्या कर ली।

