
जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सरकार के काम पर जागरूकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान महानगर भाजपा द्वारा शुरू की गयी। प्रदेश भाजपा द्वारा मिले निर्देश के तहत पार्टी जिलाध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस संर्पक अभियान में भाग लेंगे। गुरुवार को शुरू हुए इस अभियान के तहत स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और शुरू किये गए अन्य लोक-कल्याणकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं के विवरण को लेकर पुराने एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात की और पार्टी की नीतियों तथा सरकार की विकासोन्मुख योजनाओं पर विस्तृत चर्चाएं की। संपर्क अभियान के तहत जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त लोगों से मिलेंगे।
गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गोलमुरी मंडल के साथ जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता केदार सिंह से उनके घर पर मुलाकात की। इसके अलावे बिरसानगर मंडल के साथ जयनारायण सिंह,के.डी. सिंह,डी के सिन्हा,गौरी शंकर राय बर्मामाइंस मंडल के साथ वरीय नेता गुरुगोबिंद सिंह आजाद,रामदुलार लोधी,सिंघासन सिंह,रमाकांत सिंह,शर्मा जी,कमला तिग्गी,विदेशी सिंह,राजेन्द्र प्रसाद,भरत साहू से संपर्क साधकर केंद्र सरकार के योजनाओं तथा पार्टी के नीतियों पर गहन चर्चाएँ की। इस दौरान गोलमुरी में मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा एवं भाजपा नेता खेमलाल चौधरी तथा बर्मामाइंस में मंडल अध्यक्ष दीपक झा, बिरसानगर में श्रीराम प्रसाद,सत्यप्रकाश सिंह,पुष्पा तिर्की,मुकेश मिश्रा,खोखन पांडेय,अनिल अग्रवाल,गौतम दास मौजूद थें।

