
जमशेदपुर।
पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जमशेदपुर पहुँचे उत्तराखंड सरकार के शिक्षा, युवा और पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय से मिलकर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के शिष्टमंडल ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री द्वारा उत्तराखंड में शिक्षा में योग और योग में संस्कृत अनिवार्य करने की पहल के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कहा गया कि इस पहल से सीधे संस्कृत भाषी ब्राह्मण वर्ग विशेष लाभांवित होंगे। ब्राह्मण संघ के शिष्टमंडल ने रविवार सुबह मंत्री श्री पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के अभिषेक ओझा, अप्पू तिवारी, अरुण शुक्ला, राजू पांडेय, रजनी ओझा समेत अन्य मौजूद थें।

