
* जमशेदपुर । बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर प्रखण्ड की ओर से नियमित रूप से चलने वाली मासिक बैठक प्रखण्ड विकास कार्यालय सभागार करनडीह में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, आज की बैठक में पिछले बैठक में उठाये गए विषय पर चर्चा करते हुए प्रखण्ड के सभी पंचायतों में सरकार द्वारा की जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई, बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी को बीस सुत्री के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर चापाकलों का मरम्मत कराया जाना चाहिए, साथ ही जिस क्षेत्रों में पानी का भारी किल्लत हो वैसे क्षेत्रों में पेयजल वितरण के लिए शहर के औद्योगिक घरानों से आग्रह किया जाना चाहिए शहर के औद्योगिक घराने समाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए टैंकर से पानी सप्लाई करते हैं, बैठक में श्रीमती प्रमीला साहू ने शहर के आँगन बाड़ी केंद्रों पर की जा रही मनमानी पर रोक लगाने का आग्रह बाल विकास परियोजना के अधिकारियों से किया,बैठक में श्री नीरज सिह ने उत्क्रमित प्रा० विद्यालय न्यू कदमडिह को धोड़ाडिह मे समायोजन नहीं करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि न्यू कदमडिह से घोड़ाडिह की दुरी 1’5 किलोमीटर है, बैठक में श्री दिपक निशाद ने मनरेगा के तहत की जा रही तलाब निर्माण कार्य में गति प्रदान करने को कहा ताकि बरसात से पहले तलाब खुदाई का काम हो जाय ,बैठक में बताया गया कि प्रखण्ड क्षेत्रों में डोभा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है, मतस्य विभाग की ओर ले बताया गया कि कुल 145 मछुआरों का प्रशिक्षण राँची में कराया जा रहा है जो मछली की बीज तैयार करेंगे, बैठक का संचालन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बीस सुत्री समिति के पदेन सचिव श्रीमती पारुल सिह ने किया एवं बैठक में मुख्य रूप से श्री राम सिंह मुंडा,दिपक निशाद,प्रमीला साहू,नीरज सिह,पारुल सिह,अनील कुमार सिंह,रास विहारी चौबे,मंजु कोनगाड़ी,श्रीमती डोली अधिकारी,बिना पाण्डे,बी०ओ० जमशेदपुर प्रखण्ड,काजल तिर्की,रघुनाथ वर्मा,शनिभुषण सिंह भागीरथी जी (पेयजल एवं स्वच्छता) सम्मी तिग्गा आदि उपस्थित हुए, बैठक में नहीं आने वाले विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया,



