
– समाधान संस्था एवं ब्रह्मानंदा अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ शिविर
– 36 महिलाओं का हुआ जाँच, दिए गए परामर्श
– स्तन कैंसर से जीतना हो तो पहले शर्म को हराएँ महिलाएं : पूनम विग
जमशेदपुर।बाराद्वारी स्थित गाँधी आश्रम में बुधवार को महिलाओं के बीच स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय 36 महिलाओं के लिए निःशुल्क जाँच एवं परीक्षण की भी व्यवस्था की गयी। मौके पर ब्रह्मानंदा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की डॉ. सुरवी एवं डॉ. नंदिनी ने महिलाओं का परीक्षण किया। डॉक्टरों ने महिलाओं के जाँच से पूर्व स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए इस विकट बीमारी के मूल प्रकृति, कारण तथा समय रहते उचित उपायों से अवगत कराया। डॉक्टरों ने कहा कि बीमारी के बाद जागने से बेहतर है कि पहले सजग रहें। इस दौरान समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने भी शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं परीक्षण से भी इस बड़ी बीमारी को टाला जा सकता है। जागरूकता का अभाव के कारण महिलाएं नित स्तन कैंसर की जद में आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह लज्जा का विषय नहीं है। स्तन कैंसर जैसे विकट रोग पर विजय के लिए पहले शर्म को हराना होगा। मौके पर विशेष रूप से समाधान की अध्यक्ष पूनम विग, महासचिव हरजीत भाटिया, अमिता महेंद्रू, गीता वगाडिया, समेत अन्य मौजूद थे।

