
जमशेदपुर।आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन का आयोजन मांझी टोला रैन बसेरा है किया गया इस अवसर पर गिरजाशंकर जसवाल ने कीर्तन के समापन के बाद लोगों को बताया कि
..पशु और निर्जीव सत्ताओं का पतन नहीं होता । वे विकास के पथ पर सतत अग्रसर होते रहते हैं । किन्तु मनुष्यों का बौद्धिक स्तर विशेष होता है । उस क्षमता का उपयोग करके वे उच्चस्तर में जा सकते हैं और उस क्षमता का दुरुपयोग करके वे स्वयं को पतन के गर्त में फेंक दे सकते हैं । इस प्रकार एक मनुष्य अपनी बुद्धि का उचित उपयोग करके प्रगति कर सकता है । और दुरुपयोग करके पतित हो सकता है ।


इसीलिए अपनी बुद्धि का उपयोग करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी एन राय राकेश राय सोनू राय विजय जी केदार जी विजय बहादुर सिंह आशा देवी योगेश जी विश्वनाथ जी गौतम जी तात्विक पारसनाथ सुधीर सिंह सुनील आनंद लालबिहारी आनंद सुनील सिंह तथा अन्य लोगों ने भी भाग लिया

