
जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना परिसर से चोरी मामले का आरोपित कुंदन कुमार सिंह रविवार सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसे पकड़ने को पुलिसकर्मी पीछे-पीछे भागते रहे, लेकिन वह नहीं पकड़ा गया। वह बागबेड़ा प्रधानटोला का रहने वाला है। चार दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। चोरी मामले वह जेल जा चुका है। उसके थाना से भागने के मामले को बागबेड़ा थाने की पुलिस ने दबाने की हर संभव प्रयास किया। 1 शुक्रवार रात बागबेड़ा नया बस्ती निवासी शुभम दास की घर में मोबाइल चुराने के मामले में लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मालूम हो कि 16 मई को बर्मामाइंस थाना परिसर से पुसिलकर्मियों के सामने डकैती का वांटेड भोला पांडेय भाग निकला था। अब तक वह पकड़ में नही आया।



