
जमशेदपुर।
एक बिल्डर के द्रारा सोनारी के निर्मलनगर के बस्ती का रास्ता रोके जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। आज उसी बिल्डर के विरोध मे निर्मलनगर के आस पास रहने वाले काफी संख्या मे बस्ति वासी उपायुक्त कार्यलय में आकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो में माहिलाओ की संख्या अधिक थी।इस दौरान माहिलाए उपायुक्त कार्यलय के गेट पर बैठ गई। हालाकि उपायुक्त अमीत कुमार कार्यलय मे नही रहने के कारण सारी माहिलाए खाली हाथ वापस वहां से लौट गई।
दरअसल सोनारी के निर्मल बस्ती के पास किसी बिल्डर के द्रारा फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण उस बिल्डर ने पुरे क्षेत्र की घेंराबंदी कर डाली है। घेंराबंदी के कारण बस्तीवासियो का आने जाने मे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर बस्तीवासी वहां काम करा रहे बिल्डर के लोगो थोड़ा से रास्ता छोड़ने की बात कही थी लेकिन बिल्डर ने बस्तीवासियो को रास्त देने से इनकार कर दिया। उसी मामले को लेकर बस्ती वासी उपायुक्त की हस्तक्षेप की मांग को लेकर उपायुक्त के पास पहुंची थी। लेकिन उपायुक्त नही रहने के कारण उपायुक्त कार्यलय पहुंची सारी माहिलाए खाली हाथ वापस लौट गई।

