
जेएनएसी की दो टीमों ने 40,000 रुपए वसूला जुर्माना
जमशेदपुर। जेएनएसी pकी दो टीमों ने शुक्रवार को क्रमशः बर्मामाइंस तथा सोनारी क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर जाँच अभियान चलाया। दोनों क्षेत्रों में उल्लंघन कर्ताओं पर क्रमशः 15 हजार तथा 25 हजार जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान में सिटी मैनेजर सोनल सिंह, आर के मंडल, प्रकाश भगत, विनोद तिवारी, वीके प्रसाद, कृष्णा राम आदि सम्मिलित रहे। ट्रेड लाइसेंस की जाँच में भी 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

