
जमशेदपुर।


भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में महागठबंधन के तहत संयुक्त विपक्ष द्वारा गुरुवार को आहूत बंद को फ़्लॉप करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जनहित के मुद्दों पर राजनीति ना करने की नसीहत दी। कहा कि जनता को प्रोग्रेस पसंद है। विकास को बाधित करने वालों को जनता पहचान चुकी है। बंद को बेअसर कर के जनता ने अपनी ताकत दिखाई है, पुनः आगामी चुनावों में महागठबंधन को सबक सिखाएगी। श्री दिनेश ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता ने इन प्रतिनिधियों को विकास के लिए चुनकर सदन में भेजा है। किंतु वे जनहित में कार्य करने के बजाए उन्हें बाधित करने की मंशा से ग्रस्त हैं। मुद्दों पर बहस करने के बजाए गतिरोध उतपन्न करते हैं और सड़क पर उतरकर राजनीति कर रहे हैं। शहर में हिंसक घटनाओं रोकने में कामयाब रही प्रशासन को भाजपा जिलाध्यक्ष में साधुवाद दिया। कहा कि उपद्रवियों पर आगे भी कार्यवाई जारी रहे ताकि जनता भयमुक्त माहौल में रह सके।
● कई दलों की जुगलबंदी के बावजूद फ़िसड्डी रही बंदी : अंकित
– कांग्रेस-जेएमएम के विरोध से अबतक लंबित है निज़ी स्कूलों की मनमानी रोकने वाला बिल
जमशेदपुर में बंदी को बेअसर बताते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता ने कहा कि जनता को भूमि अधिग्रहण बिल के संशोधन स्वीकार्य हैं। पब्लिक जानती है कि उक्त संशोधन से राज्य में विकास की गति तेज़ होगी। गुरुवार को आहूत बंदी को बेअसर कर के जनता ने संयुक्त विपक्ष के गालों पर ज़ोरदार तामाचा मारने का कार्य किया है। कहा कि युवा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गयी चाक-चौबन्ध व्यवस्था के आगे बंद समर्थकों और उपद्रवियों की हवा निकल गयी। कहा कि रघुवर राज्य में प्रशासनिक दक्षता पर जनता का भरोसा बढ़ा है। जनता को भयमुक्त माहौल प्रदान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। लोग अन्य दिनों की तरह ही अपने कामों में लगे रहें तथा सबसे पहले सुबह स्कूली बच्चों ने बंद समर्थकों को ठेंगा दिखाया। कहा कि जनता विकास अवरोध करने वालों को अच्छे से पहचान चुकी है। कहा कि सदन में कांग्रेस और झामुमो द्वारा उतपन्न गतिरोध के कारण ही आजतक प्राइवेट स्कूलों के मनमानी रोकने वाला झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण विधेयक लटका हुआ है। विपक्षी दल अभिभावकों को महँगी शिक्षा की ओर धकेल रहे हैं। इन दलों का विकास से कोई सरोकार नहीं। केवल बंद इनके लिए पॉलिटिकल टूल मात्र है।

