
जमशेदपुर।


पांच जुलाई को भूमि अघिग्रहण के मामले को लेकर विपक्ष के द्रारा झारखंड बंद को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन के द्वारा बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में रैफ, रैप, क्यूआरटी, सिटी पेट्रोलिंग के जवान और जिला पुलिस बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिटी एसपी प्रभात कुमार कर रहे थे।इनके इलावे कई जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी प्लैग मार्च में शामिल थे। प्लैग मार्च निकलने के पूर्व सिटी एस पी ने सीसीआर में जवानो को कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होने जवानो को साफ तौर पर कहा कि उपद्रवी करने वाला कोई भी हो उसे बख्शना नही है।
इस सबंध मे सिटी एस पी प्रभात कुमार ने कहा कि कल की बंदी को देखते हुए जिला पुलिस के द्रारा यह फ्लैग मार्च किया गया है। यह फ्लैग मार्च साकची थाना स्थित सीसीआर से शुरु हो कर शहर के विभिन्न ईलाके घुमेगे। उन्होने कहा कि पुलिस बंद के दौरान किसी भी तरह की उपद्रव करने वाले को नही छोड़ेगी उसके साथ शख्ती से निपटेगी। उसके लिए पुरी तरह तैयार है। आज रात के 12 बजे के बाद ही पुलिस बंद करानेवाले पर नजर रखी हुई है।
साकची सीसीआर परिसर से दोपहर साढ़े तीन बजे फ्लैग मार्च निकला. मार्च साकची गोलचक्कर, पुराना कोर्ट मोड, मानगो बस स्टैंड, मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, चेपा पुल, मानगो थाना, मानगो चौक, डिमना चौक, मुंशी मुहल्ला, मानगो, बस स्टैड, साकची गोलचक्कर वापस होते हुए गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी चौक, टिनप्लेट चौक से टेल्को लेबर ब्यूरो चौक, खडंगाझार मार्केट, नीलडीह गोलचक्कर होते हुए बर्मामाइंस, रेलवे स्टेशन से परसुडीह, गोलपहाड़ी, मकदमपुर, प्रमथनगर, करनडीह होते स्टेशन रोड प्रदीप मिश्रा चौक, बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर, होटल रमाड़ा, रानीकुदर, शास्त्रीनगर, रंकिणी मंदिर, कदमा बाजार, उलियान, निर्मल महतो स्टेडियम, सोनारी कागलनगर, राम मंदिर होते हुए साई मंदिर, सर्किट हाउस गोलचक्कर, लिंक रोड, धतकीडीह, बागे जमशेदपुर चौक से वापस साकची सीसीआर परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च में सायरन बजाते हुए काफिला चल रहा था।

