
जमशेदपुऱ।


झारखंड दिशोम पार्टी के द्रारा झारखंड – बंगाल सीमा से सटे कई स्टेशन में आदिवासियो का प्राकृतिक घर्म सरना घर्म को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आज सुबह जाम कर दिया। रेल चक्का जाम करने वाले काफी संख्या माहिलाए और पुरुष ग्रामीण पारंपरिक हथियार से लैस है, और केन्द्र सरकार के विरोध मे नारेबाजी कर रहे है। वही रेल मार्ग के जाम कर दिए जाने के कारण कई ट्रेन जहां तहा खड़ी होगई।जिसके कारण नई दिल्ली भाया सबंलपूर भूवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस , पुरी –नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का मार्ग को परिवर्तन कर दिया गया है।वही झारखंड के टाटानगर,रांची. और बोकारो से खुलने वाली कई ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावे कई के मार्ग परिवर्तन कर दिया है।ट्रेन के रद्द होने से रांची, बोकारो और टाटानगर के यात्री अधिक प्रभावित होगे। इस बात की पृष्ठि दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसर्म्पक अधिकारी संजय घोष नें भी की है। उन्होने कहा कि रेलवे के द्रारा रेल रुट को नॉर्मल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एस ई रेलवे के तीन आद्रा-आसनसल,आद्रा-हावड़ा और आद्रा-टाटानगर रेल रुट को झारखंड दिशोम पार्टी के द्रारा जाम कर दिया गया। इसके कारण इन रुटो पर चलने वाली ट्रेन प्रभावित हो रही है। उन्होने कहा कि इस कारण कई ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है। इसके कारण, नईदिल्ली-भूवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस,पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस. छपरा-टाटा,टाटा-आसनसोल.दूर्ग-राजेन्द्रनगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, टाटा-दानापुर (सुपर एक्सप्रेस.धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन इस रेल चक्का जाम में प्रभावित हुई है।
किन किन स्टेशन पर किय़ा रेल चक्क जाम
- पश्छिम बंगाल के आद्रा-मिदनापुर रेलखंड के इन्द्राबील स्टेशन के पास
- पश्छिम बंगाल के आद्रा-आसनसोल रेलखंड के मंधुकुण्डा स्टेशन में
- पश्छिम बंगाल के आद्रा-पुरुलिया रेलखंड के काटांडीह स्टेशन में
- टाटा से रद्द होने वाली ट्रेन1.टाटा-दानापुर एक्सप्रेस.2.टाटा-आसनसोल पैसेजर
3,झाड़ग्राम-घनबाग पैसेजर
3 टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस

