
जमशेदपुर।


टेल्को के रिवर व्यू कॉलोनी से सटे प्रकाशनगर में अपने भाँजे हेमंत साहू और उनके परिवार से मिलने रविवार दोपहर माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके घर पहुँचें। इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना और परिवार को ढांढस बंधाते हुए हिम्मत से काम लेने को कहा। ज्ञातव्य हो कि हेमंत साहू के पिता स्व. प्रसादी साहू का देहांत पिछले महीने 28 मई को हो गया था। वे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के बड़े पिताजी थें। इसी क्रम में शहर आने पर मुख्यमंत्री परिवार से मिलने पहुँचें और स्व. प्रसादी साहू को श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहाँ सीएम ने अपनी बहन बेदु बाई से मिलकर शोक जताया और काफ़ी बातें भी की। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों से भी बातें कर कुशल क्षेम जाना और बच्चों के संग समय बिताया। मुख्यमंत्री यहाँ क़रीब आधे घँटे तक रहें। इस दौरान भाँजे हेमंत साहू, उनकी पत्नी रीना साहू, भाँजे दिनेश कुमार (भाजपा जिलाध्यक्ष) एवं रेमन कुमार के अलावे परिवार के अन्य सदस्य थें।

