
जमशेदपुरः चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड के अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के लुपुंगडीह गांव में समेकित बाल विकास परियोजना के तहत आंगनाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा है, जो पोषाहार क्षेत्र से दो-तीन किमी दूरी पर है. आंगनबाड़ी सेविका पुष्पलता ग्वाला व बाल विकास पदाधिकारी की मिलीभगत से यह भवन बनाया जा रहा है. समेकित बाल विकास परियोजना केंद्र चिंगड़ीडीह में पांच वर्षों से चलाया जा रहा है. सेविका एवं सहायिका की मनमानी से अपने निवास स्थान लुपुंगडीह में बनाया जा रहा है, जिसके विरोध में चिंगड़ीडीह के ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह को करीब दो ज्ञु सौ ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जानकरी दी गयी है कि आंगनबाड़ी केंद संख्या दो की सेविका द्वारा केंद्र नहीं खोला जाता है. साथ ही बच्चे को टीकाकरण के लिए पोषाहार क्षेत्र से बाहर अपने घर पर बुलाया जाता है. पोषाहार क्षेत्र के ग्रामीण द्वारा जिला के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल तथा स्थानीय विधायक को इस संबंध में ज्ञापन भी सौपा गया था, दस दिन बीत जाने के बावजूद उक्त केंद्र का निरीक्षण बाल विकास पदाधिकारी दावारा नहीं किया गया. लुपुंगडीह पहाड़धाड़ आंगनबाड़ी केंद्र एक संख्या 48 में करीब 25 से 30 बच्चे हैं और केंद्र है कि बंद रहता है. ग्रामीणों की मांग है कि इसमें व्याप्त अनियमितता की जांच की जाये. हद तो यह है कि एसडीपीओ इस मामले में खामोश हैं. इस मौके पर ग्रामीण गगन सिंह, परसुराम गोप, लखी पद गोप, जयप्रकाश गोप, विकास कुमार आदि ने अपना हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा.



